हिमाचल में प्राकृतिक आपदा ने ली 150 लोगों की जान , प्रदेश में चार एनएच समेत अभी भी 696 सडक़ें ठप

हिमाचल प्रदेश में मानसून के कारण हुई दुर्घटनाओं में मरने वालों का आंकड़ा 150 को पार कर गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में मानसून के कारण हुई दुर्घटनाओं में कुल 154 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 42 मौंतें केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचित आपदा दुर्घटनाओं

Jul 23, 2023 - 16:12
Jul 23, 2023 - 16:13
 0  9
हिमाचल में प्राकृतिक आपदा ने ली 150 लोगों की जान , प्रदेश में चार एनएच समेत अभी भी 696 सडक़ें ठप

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  23-07-2023

हिमाचल प्रदेश में मानसून के कारण हुई दुर्घटनाओं में मरने वालों का आंकड़ा 150 को पार कर गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में मानसून के कारण हुई दुर्घटनाओं में कुल 154 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 42 मौंतें केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचित आपदा दुर्घटनाओं में हुई हैं। ये मौतें बाढ़ व भूस्खलन के कारण हुई हैं। वहीं 112 मौतें राज्य सरकार की ओर से अधिसूचित आपदा दुर्घटनाओं में हुई हैं। 
 
 
इनमें सडक़ हादसे, आग लगने की घटनाएं, डूबने, पहाड़ी से गिरने, सांप के काटने और बिजली का करंट लगने से हुई हैं। लापता लोगों में सात लोग शिमला, तीन चंबा, दो कुल्लू, एक-एक लाहुल-स्पीति, मंडी और कांगड़ा जिला में लापता है। इसके अलावा मॉनसून के कारण हुई दुर्घटनाओं में अब तक कुल 187 लोग घायल हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में बिजली, पानी और सडक़ सुविधाएं अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। प्रदेश में चार एनएच समेत 696 सडक़ें अभी भी बंद हैं। 
 
 
वहीं वाटर सप्लाई की 5860 स्कीमें बंद हैं। बिजली के सैकड़ों ट्रांसफार्मर बंद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 5077.41 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को 1666.58 करोड़ रुपए के नुकसान का आकलन है, जबकि जल शक्ति विभाग को 1448.44 करोड़, बिजली बोर्ड को 1482.72 करोड़ , बागवानी विभाग को 144.88 करोड़ व शहरी विकास विभाग को 6.47 करोड़ के नुकसान का आकलन है। वहीं प्रदेश में बाढ़-भूस्खलन की घटनाओं के कारण 592 घर पूरी तरह से ढह गए हैं। 5268 घरों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। वहीं बारिश के अलर्ट के बीच प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow