विधायकों और उनके परिवारों को प्रताड़ित करना बंद करे सरकार : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के 6 बागी विधायकों के खिलाफ दर्ज करवाई गई एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। शिवरात्रि महोत्सव में प्रमुख देवताओं के दर्शन के बाद मंडी में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिन 6 विधायकों ने भाजपा को राज्यसभा में समर्थन दिया है। उन विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके परिवारों को भी सरकार परेशान करने पर तुली हुई है

Mar 11, 2024 - 20:04
 0  30
विधायकों और उनके परिवारों को प्रताड़ित करना बंद करे सरकार : जयराम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  11-03-2024
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के 6 बागी विधायकों के खिलाफ दर्ज करवाई गई एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। शिवरात्रि महोत्सव में प्रमुख देवताओं के दर्शन के बाद मंडी में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिन 6 विधायकों ने भाजपा को राज्यसभा में समर्थन दिया है। उन विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके परिवारों को भी सरकार परेशान करने पर तुली हुई है। सरकार आज बहुमत खो चुकी है और उसी बौखलाहट में इस प्रकार के निर्णय भी ले रही है और विधायकों व उनके परिवारों को प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही है। आज बागी विधायकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं लेकिन सरकार खुद अपने विधायकों के जेड प्लस सिक्योरिटी दी जा रही है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। 
सरकार अपना बहुमत खो चुकी है और इसलिए इस प्रकार का कृत्य किया जा रहा है। यदि बहुमत है तो उसे साबित करे। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत प्रभाव से इन एफआईआर को वापिस ले नहीं तो फिर सरकार को भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पडेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सीट हारने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू बौखलाहट में हैं। लगता है हाईकमान से कड़ी फटकार लगी है। हम शुरू से कह रहे हैं कांग्रेस सरकार और संगठन में कोई तालमेल नहीं है। आज कांग्रेस के अंदर ये असंतोष इनकी अपनी वजह से फैला है। हास्यास्पद है कि मुख्यमंत्री के अपने जिला के एक भी विधायक आज उनके साथ नहीं है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस कदर हालत आज कांग्रेस के अंदर हैं और दोषारोपण मुख्यमंत्री भाजपा पर कर रहे हैं। 
अपनी कुर्सी खतरे में देख मुख्यमंत्री बदले की भावना से काम कर रहे हैं। उन्हे नैतिकता के आधार पर स्वयं इस्तीफा दे देना चाहिए। टारना माता मंदिर में देव कमरूनाग के दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि के मंच का जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने अपनी राजनीतिक भड़ास निकालने के लिए प्रयोग किया वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी अमर्यादित भाषा ही उनकी हताशा को दर्शा रही है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, बल्ह  मंडल भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र राणा, कार्यालय सचिव रोहित भभोरिया, भरत  कपूर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow