भाजपा सरकार की योजनाएं बंद करने वाली कांग्रेस को जनता सिखाएगी सबक : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज मजदूर दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा श्रमिकों ही हित में भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को बंद करने पर कांग्रेस को श्रमिक विरोधी कहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने श्रमिकों के उत्थान व कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाईं

May 1, 2024 - 18:55
May 1, 2024 - 19:27
 0  29
भाजपा सरकार की योजनाएं बंद करने वाली कांग्रेस को जनता सिखाएगी सबक : अनुराग ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  01-05-2024

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज मजदूर दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा श्रमिकों ही हित में भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को बंद करने पर कांग्रेस को श्रमिक विरोधी कहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने श्रमिकों के उत्थान व कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाईं। हिमाचल में श्रमिकों के हितों के लिए 2009 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जी द्वारा हिमाचली मजदूरों के कल्याण हेतु गठित हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का गठन किया था। 
धूमल द्वारा शुरू इस कार्यक्रम को जयराम ठाकुर ने भी चालू रखा था जिससे अब तक प्रदेश के श्रमिकों को कई तरह की मदद मिलती थी जैसे बेटियों की शादी और बच्चों की पढ़ाई लिखाई हेतु आर्थिक मदद, साइकिल, सौर लालटेन, सिलाई मशीन इत्यादि। इसके लिए हमने प्रदेश में विकासात्मक योजनाओं के भुगतान सहित अन्य उपक्रमों में एक प्रतिशत लेबर से लगाया था। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात अब तक इस बोर्ड के माध्यम से प्रदेश के कामगारों को मिलने वाले सभी लाभ बंद कर दिए गए हैं। 
अनुराग ठाकुर ने आगे बताया कि इस सरकार ने आते ही इस बोर्ड के तहत पंजीकृत किए जाने वाले कामगारों के लिए नए दिशा निर्देश जारी कर दिए और मनरेगा के कामगारों को इस योजना के लाभ ले सकने वाली योग्य सूची से हटा दिया। इसके अलावा किसी भी कार्य जिसके तहत काम कर रहे कामगार इस योजना या बोर्ड में पंजीकृत हो सकते हैं उसकी कम से कम राशि भी ₹10 लाख तय कर दी। इसी प्रकार अन्य कई जटिल रूल रेगुलेशन लागू कर दिए गए जिससे प्रदेश के श्रमिक इस बोर्ड से लाभ न ले सकें। 
आख़िर कांग्रेस को श्रमिकों से इतनी नफरत क्यों है , आख़िर कांग्रेस श्रमिकों का हित क्यों नहीं देख पा रही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता आने वाले उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इन श्रमिक विरोधी नीतियों के लिए दंड देगी और प्रदेश और केंद्र में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाएगी। एक ओर कांग्रेस है जो सदैव श्रमिक विरोधी राजनीति करती है और वहीं दूसरी और मोदी जी हैं जो श्रमिकों को नए भारत का निर्माणकर्ता बताते हैं, उन पर फूल बरसाकर उन्हें विशेष अतिथि बनाते हैं और उनके पैर भी धोते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow