नशे के कारोबार में एक साथ तीन पीढ़ियां गिरफ्तार, ड्रग्स के साथ 24 लाख नगदी भी बरामद

सिरमौर पुलिस के डिटेक्शन सैल ने नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में  नाहन शहर के वाल्मीकि नगर में एक घर पर दबिश देकर खाकी ने नशीले कैप्सूल, चरस, अफीम व चिट्टे की खेप सहित 24 लाख 40 हजार की राशि बरामद

Jul 15, 2024 - 11:34
 0  387
नशे के कारोबार में एक साथ तीन पीढ़ियां गिरफ्तार, ड्रग्स के साथ 24 लाख नगदी भी बरामद

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   15-07-2024

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं सिरमौर पुलिस के डिटेक्शन सैल ने नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में  नाहन शहर के वाल्मीकि नगर में एक घर पर दबिश देकर खाकी ने नशीले कैप्सूल, चरस, अफीम व चिट्टे की खेप सहित 24 लाख 40 हजार की राशि बरामद की है। 

इससे पहले भी खाकी ने वाल्मीकि नगर से एक युवक को काबू किया था। पुलिस के कठिन परिश्रम से नशीले पदार्थों की तस्करी पर शहर में कारोबार की रीढ़ टूट गई है। सिरमौर के नजरिए से ये पहली बार हो सकता है, जब एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों के सदस्यों को नशे के कारोबार के आरोप में काबू किया गया है।  

आरोपियों की पहचान 71 वर्षीय प्रेम चंद पुत्र स्व. बच्चना राम, 44 वर्षीय सागर पुत्र प्रेम चंद, व 21 वर्षीय संग्राम उर्फ़ अंशुल पुत्र सागर, सभी निवासी मकान नंबर 372/11, रेड क्रॉस रोड, पेट्रोल पंप के पास, बाल्मिकी बस्ती नाहन के तौर पर हुई है। 

पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने पुष्टि करते हुए बताया  कि ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 336 स्पासमैक्स ट्रामाडोल कैप्सूल्स, 159.80 ग्राम चरस, 38.10 ग्राम अफीम, 23.34 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) व 24 लाख 40 हजार की नकद राशि बरामद की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow