जाली हस्ताक्षर कर 14 लाख की गड़बड़ी करने करने के मामले में बीओ और वन रक्षक निलंबित

प्रदेश के जिला चंबा वन विभाग ने तीसा रेंज के सेई ब्लॉक के वन खंड अधिकारी और वन रक्षक को निलंबित कर दिया है। मार्च 2023 में दोनों के खिलाफ विभाग के पास जाली हस्ताक्षर कर 14 लाख की गड़बड़ी करने की शिकायत

Aug 17, 2024 - 11:36
 0  71
जाली हस्ताक्षर कर 14 लाख की गड़बड़ी करने करने के मामले में बीओ और वन रक्षक निलंबित

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    17-08-2024

प्रदेश के जिला चंबा वन विभाग ने तीसा रेंज के सेई ब्लॉक के वन खंड अधिकारी और वन रक्षक को निलंबित कर दिया है। मार्च 2023 में दोनों के खिलाफ विभाग के पास जाली हस्ताक्षर कर 14 लाख की गड़बड़ी करने की शिकायत पहुंची थी। 

वन मंडल अधिकारी चुराह में खुद ही सभी पहलुओं की जांच की। इसमें पाया कि केएफडब्लयू में गठित सोसायटी का प्रधान बिना सूचना दिए बदलकर बैंक में उसके हस्ताक्षर भी बदले गए। इसके बाद बैंक से सोसायटी के खाते से 14 लाख निकाले गए।

सोसायटी का प्रधान और हस्ताक्षर बदलने की वन मंडल अधिकारी को सूचना नहीं दी गई। उन्होंने जांच रिपोर्ट मुख्य वन अरण्यपाल चंबा को सौंपी। रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्य वन अरण्यपाल ने संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। आरोपी इस मामले में विभाग को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में मुख्य वन अरण्यपाल ने सेई ब्लॉक के वन खंड अधिकारी और वन रक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि मक्कण में प्रधान के जाली हस्ताक्षर कर पैसों की गड़बड़ी करने के मामले में वन खंड अधिकारी और वन रक्षक को निलंबित किया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow