बादल फटने से बढ़ा नाले का जलस्तर,नोगली-तकलेच सड़क का 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त

प्रदेश के कई भागों में बारिश ने तबाही मचाई है। राज्य में शनिवार सुबह 10:00 बजे तक भूस्खलन से एक नेशनल हाईवे व 132 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप थी। इसके अतिरिक्त - 1235 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित

Aug 17, 2024 - 11:30
 0  103
बादल फटने से बढ़ा नाले का जलस्तर,नोगली-तकलेच सड़क का 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     17-08-2024

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश ने तबाही मचाई है। राज्य में शनिवार सुबह 10:00 बजे तक भूस्खलन से एक नेशनल हाईवे व 132 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप थी। इसके अतिरिक्त - 1235 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। राज्य में 10 जल आपूर्ति योजनाएं भी बाधित चल रही हैं। शिमला, ऊना, मंडी, कुल्लू व हमीरपुर जिले में सबसे ज्यादा बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। 

सड़कें, बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। रामपुर उपमंडल के डमराली नाले में शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे बादल फटने से नाले का जलस्तर बढ़ने से नोगली-तकलेच सड़क का करीब 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। प्रशासन ने नोगली खड्ड के नजदीक अलर्ट जारी कर दिया है। नोगली बाजार की कुछ दुकानों और मकानों को खाली करवा दिया गया है।  

खड्ड के किनारे के लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। छह पंचायतों में बिजली गुल है। टावर को नुकसान पहुंचने से मोबाइल सिग्नल भी नहीं है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची है। देर रात उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी नोगली पहुंचे। उपायुक्त ने डमराली में फटे बादल से नाले में बढ़े पानी की स्थिति का जायजा लिया।  

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि इस घटना से अभी तक जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। कहा कि  जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। डमराली और तकलेच में बादल फटने से देर शाम को भारी बारिश हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow