सुरेश कश्यप ने पावँटा विस क्षेत्र में किया प्रचार,बोले 10 सालों मे देश में आया बड़ा परिवर्तन

शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी व सांसद सुरेश कश्यप का सिरमौर जिला में तूफानी प्रचार जारी है। सुरेश कश्यप आज सिरमौर दौरे के तीसरी दिन भी पाँवटा साहब विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया

Apr 13, 2024 - 17:38
 0  14
सुरेश कश्यप ने पावँटा विस क्षेत्र में किया प्रचार,बोले 10 सालों मे देश में आया बड़ा परिवर्तन

देश मे भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल, प्रधानमंत्री ने देश को दी नई दिशा

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    13-04-2024

शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी व सांसद सुरेश कश्यप का सिरमौर जिला में तूफानी प्रचार जारी है। सुरेश कश्यप आज सिरमौर दौरे के तीसरी दिन भी पाँवटा साहब विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री व पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।

सुरेश कश्यप ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत पांवटा साहिब विधानसभा के टोरू भेला से की यहां पहुंचने पर भाजपा उम्मीदवार का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पिछले 10 सालों में देश में एक बड़ा परिवर्तन आया है और मौजूदा समय में चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में दिख रहा है जिसका सबसे बड़ा कारण 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्य है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर अबकी बार 400 पर का जो लक्ष्य रखा गया है वह हासिल होगा।

सुरेश कश्यप ने कहा कि भारत शक्तिशाली राष्ट्र बनकर सामने आया है और 2027 तक देश की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर भारत सामने आए यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

उन्होंने यह भी कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में गत लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को बहुमत मिला था और इस बार बहुमत का आंकड़ा बढ़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर की जान से मेहनत करने की अपील की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow