पावंटा साहिब शहर में बढ़ती बेसहारा पशुओं की संख्या चिंताजनक

आजकल आवारा पशुओं को लोग  सड़कों पर रात को छोड़कर चले जाते हैं जैसा की आजकल बाईपास रोड पर आवारा पशु रात हो या सुबह , बाजार में घूमते रहते हैं। लोगों का मतलब निकलते ही पशुओं कों राम भरोसे छोड़ दिया जाता है

Aug 20, 2024 - 20:08
 0  21
पावंटा साहिब शहर में बढ़ती बेसहारा पशुओं की संख्या चिंताजनक

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  20-08-2024

आजकल आवारा पशुओं को लोग  सड़कों पर रात को छोड़कर चले जाते हैं जैसा की आजकल बाईपास रोड पर आवारा पशु रात हो या सुबह , बाजार में घूमते रहते हैं। लोगों का मतलब निकलते ही पशुओं कों राम भरोसे छोड़ दिया जाता है। 
कई बार मोटरसाइकिल में गाड़ियों के साथ इनका एक्सीडेंट हो चुका है और गाड़ियों को कई देर तक सड़क पर उनको हटाने का इंतजार करना पड़ता है। राधा कृष्ण यमुना मंदिर समिति के अध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता ने प्रशासन नगर पालिका से जो भी इस विभाग से संबंधित है उनसे निवेदन किया कि इन बेसहारा पशुओं को यहां से हटाया जाए और गोसदन में भेजा जाये। उन्होंने बताया कि इस बारे नगर पालिका को भी सूचित किया गया , परंतु अभी तक इस पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गयी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow