सोशल मीडिया पर दोस्त बनाकर लूटी युवती की आबरू , मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस 

महिला थाना बिलासपुर में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। युवती ने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई है। युवती ने अपनी शिकायत में एक युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। युवती ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ क्वार्टर में रहती है। करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ उसकी जान पहचान हो गई

Aug 5, 2024 - 17:52
 0  110
सोशल मीडिया पर दोस्त बनाकर लूटी युवती की आबरू , मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस 

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर  05-08-2024

महिला थाना बिलासपुर में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। युवती ने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई है। युवती ने अपनी शिकायत में एक युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। युवती ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ क्वार्टर में रहती है। करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ उसकी जान पहचान हो गई। 
इसके बाद युवक ने उसके मोबाइल पर उसे फोन करना शुरू कर दिए। एक दिन युवक उसे अपने दोस्त के क्वार्टर में ले गया, जहां उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा मारपीट भी की। डरा-धमका कर युवक ने कई बार उसे हवस का शिकार बनाया। युवती के डर के मारे अपनी बात किसी को नहीं बता पाई। जब युवक की मनमानी बढ़ती गई तो उसने हिम्मत रख अपने परिजनों को पूरी बात बताई। 
युवती ने आरोप लगाया है कि युवक उसे लगातार परेशान कर रहा है और उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहा है। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow