अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार , 6 लोग घायल , एम्स में उपचाराधीन 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में सोमवार तड़के पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई , जिसमें 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह पर्यटकों की गाड़ी बिलासपुर से शिमला की ओर जा रही थी कि इसी दौरान नम्होल के समीप बाग खुर्द में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई

Dec 25, 2023 - 18:33
 0  72
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार , 6 लोग घायल , एम्स में उपचाराधीन 
यंगवार्ता न्यूज़ -  बिलासपुर  25-12-2023
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में सोमवार तड़के पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई , जिसमें 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह पर्यटकों की गाड़ी बिलासपुर से शिमला की ओर जा रही थी कि इसी दौरान नम्होल के समीप बाग खुर्द में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। 
बताते हैं की गाड़ी में 9 लोग सवार थे जिसमें से 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों ने 108 से बिलासपुर के कोठीपुरा स्थित एम्स पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक  घायलों की पहचान सुरेश कुमार , अनिता पत्नी सुरेश कुमार , मनीषा पुत्री सुरेश कुमार, साक्षी पुत्री सुरेश कुमार, धीरज और कमल कुमार के रूप में हुई है। 
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी ने कहा कि सभी घायलों को कोठीपुरा एम्स में ले जाया गया है जहां पर इनका उपचार चल रहा है। सभी घायल सोलन की अर्की तहसील के सरयांज गांव निवासी हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow