26 दिसम्बर को मनु की नगरी मनाली में लगेगी महानाटी , रातभर डीजे की धुनों पर थिरकेंगे पर्यटक

देवभूमि हिमाचल में क्रिसमस के मौके पर प्रदेश के होटल पूरी तरह पैक हो गए हैं। बात यदि मनु की नगरी मनाली की करते हैं तो मनाली के होटल पूरी तरह बुक हो चुके हैं , जबकि यदि पर्यटन निगम के होटलों की बात करें तो पर्यटन निगम के होटल 100 प्रतिशत पैक हो गए हैं।  यही स्थिति हिमाचल प्रदेश के शिमला , कसौली और धर्मशाला की है

Dec 25, 2023 - 18:31
 0  11
26 दिसम्बर को मनु की नगरी मनाली में लगेगी महानाटी , रातभर डीजे की धुनों पर थिरकेंगे पर्यटक
यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू  25-12-2023
देवभूमि हिमाचल में क्रिसमस के मौके पर प्रदेश के होटल पूरी तरह पैक हो गए हैं। बात यदि मनु की नगरी मनाली की करते हैं तो मनाली के होटल पूरी तरह बुक हो चुके हैं , जबकि यदि पर्यटन निगम के होटलों की बात करें तो पर्यटन निगम के होटल 100 प्रतिशत पैक हो गए हैं।  यही स्थिति हिमाचल प्रदेश के शिमला , कसौली और धर्मशाला की है। 
इन पर्यटक स्थलों पर भी सैलानियों की भरमार है। अकेले मनाली में पिछले 24 घंटे में करीब साढ़े चार सौ से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे हैं। विंटर कार्निवल कमेटी ने कार्निवल के लिए होने वाली महानाटी की रिहर्सल खास तौर पर क्रिसमस के दिन रखी थी , लेकिन आज पर्यटकों की भारी भीड़ होने के चलते अब इसे 26 दिसंबर के लिए रखा गया है। 
जानकारी के मुताबिक इस महानाटी में लेफ्ट बैंक की 1000 से अधिक महिलाएं शामिल होगी। पर्यटक भी माल रोड पर कल्लू की महिलाओं के साथ माल रोड पर क्रिसमस की शाम के लिए डीजे का प्रबंध भी किया गया है। 
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक वीएस ओक्टा ने बताया कि क्रिसमस के लिए निगम के सभी होटल पैक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में खासकर पर्वतीय इलाकों में पर्यटन निगम के होटल में ऑक्युपेंसी पूरी तरह फुल है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow