कुल्लू में भीषण अग्निकांड की भेंट चढ़ा मकान, घटना में लाखों का नुकसान

प्रदेश के जिला कुल्लू में मकान में आग लगने से 30 लाख का नुकसान होने का समाचार मिला है।जानकारी के अनुसार मामला पिरडी के समीप का है, जहां मकान में आग लगने से अंदर रखा सारा सामान जलकर राख

Mar 21, 2024 - 16:12
 0  9
कुल्लू में भीषण अग्निकांड की भेंट चढ़ा मकान, घटना में लाखों का नुकसान

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     21-03-2024

प्रदेश के जिला कुल्लू में मकान में आग लगने से 30 लाख का नुकसान होने का समाचार मिला है।जानकारी के अनुसार मामला पिरडी के समीप का है, जहां मकान में आग लगने से अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। 

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू न पा सके। जिसके बाद घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया। 

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार 30 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। घटना में विभाग व लोगों की मदद से 50 लाख रुपए की संपत्ति को बचाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow