केंद्र सरकार के दस सालों का हिसाब जनता के सामने रखने की भाजपा नेताओं को नसीहत : नरेश चौहान

भाजपा को कोसने के आरोपो पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने पलटवार किया है और भाजपा की केंद्र सरकार के दस सालों का हिसाब जनता के सामने रखने की भाजपा नेताओं को नसीहत

Apr 26, 2024 - 17:11
 0  19
केंद्र सरकार के दस सालों का हिसाब जनता के सामने रखने की भाजपा नेताओं को नसीहत : नरेश चौहान

2014 और 2019 के चुनावों में जो वायदे भाजपा ने किए थे, एक भी नहीं हुए पूरे

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-04-2024
 
भाजपा को कोसने के आरोपो पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने पलटवार किया है और भाजपा की केंद्र सरकार के दस सालों का हिसाब जनता के सामने रखने की भाजपा नेताओं को नसीहत दी है। उन्होंने  कहा कि देश में दस साल से सत्ता भाजपा के पास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिनको अपने दस साल की सरकार के काम काज का हिसाब जनता को देना चाहिए। 

चौहान ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में जनता से जो वायदे किए थे, जो सपने दिखाए, वह कितने पूरे किए हैं, इसका हिसाब जनता को देना चाहिए। आज दस साल बाद फिर जनता के पास जा रहे हैं, तो बताना चाहिए कि भाजपा ने घोषणा पत्र के अनुसार कितने वायदे पूरे किए हैं।

नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा के सभी वायदे जुमले ही साबित हुए हैं। वोट के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने कहा कि सरकार बनने के बाद 15 लाख रुपए हर आदमी के खाते में आएंगे, जब सत्ता में बैठे तो कहने लगे कि यह चुनावी जुमला था। इसी तरह युवाओं को ठगने का काम भाजपा ने किया है। चुनावों के समय वायदा किया कि हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। 

भाजपा के वायदे के अनुसार दस वर्ष में देश के 20 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था, जो नहीं मिला। जिससे अब कोई भी भाजपा नेता युवाओं को रोजगार देने की बात नहीं करता है। भाजपा ने किसानों की आय दुगनी करनी, विकास करने, स्मार्ट सिटी बनाने, महंगाई कम करने आदि वायदे किए थे, जो पूरी नहीं हुए।

अब भाजपा नेता पूरा प्रयास कर रहे हैं कि लोकसभा का चुनाव जनता के असली मुद्दों पर न आए। जिससे मुद्दों को भटकाते हुए जनता को डराने का प्रयास कर रहे हैं। नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा नेताओं को अपना दस साल की सरकार का रिपोर्ट कार्य जनता के सामने रखना चाहिए। भाजपा नेता बता नहीं पा रहे हैं कि दस साल में क्या काम किया है, क्योंकि दस साल जुमलों से ही सरकार चलती रही है। 

चौहान ने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि वह बताएं कि दस साल में कितने युवाओं को रोजगार मिला है, महंगाई कितनी कम हुई है, कहां विकास हुआ है, किसानों-बागवानों की आय कितनी बढ़ी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow