किसान आंदोलन के चलते कालका-शिमला एक्सप्रेस सोलह, हिमालयन क्वीन 50 मिनट लेट

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कालका से शिमला की ओर आने वाली कुछ ट्रेनों पर किसान आंदोलन का असर पड़ रहा है। इसके चलते पर्यटकों को काफी दिक्कतें भी आ रही हैं। यही नहीं, कालका की ओर जाने वाली ट्रेन शाम को देरी से चल रही है

May 5, 2024 - 21:39
 0  15
किसान आंदोलन के चलते कालका-शिमला एक्सप्रेस सोलह, हिमालयन क्वीन 50 मिनट लेट

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    05-05-2024

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कालका से शिमला की ओर आने वाली कुछ ट्रेनों पर किसान आंदोलन का असर पड़ रहा है। इसके चलते पर्यटकों को काफी दिक्कतें भी आ रही हैं। यही नहीं, कालका की ओर जाने वाली ट्रेन शाम को देरी से चल रही है। 

बताया जा रहा है कि कुछ ट्रेनें 15 से 50 मिनट की देरी से कालका से शिमला रवाना हो रही हैं। शिमला की ओर ट्रेनें तब आती हैं, जब दिल्ली से ट्रेन कालका पहुंचती है। उसके बाद आगामी ट्रेन को भेजा जा रहा है। शिमला से कालका की ओर आने वाली हिमालयन क्वीन ट्रेन भी देरी से चल पा रही है।

रविवार को भी दो ट्रेनें कालका से देरी से शिमला रवाना हुईं। इसमें कालका-शिमला एक्सप्रेस 52459 ट्रेन करीब 16 मिनट और हिमालयन क्वीन 52455 करीब 50 मिनट देरी से चली। शताब्दी आने के बाद हिमालयन क्वीन को भेजा गया। इन दिनों दिल्ली से आने वाली शताब्दी का समय भी काफी बदल गया है। दिल्ली से शताब्दी सीधी कालका नहीं आ रही है।

शंभू बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के चलते ट्रेन को वाया लुधियाना-चंडीगढ़-कालका चलाया जा रहा है। एक ही लाइन होने के कारण ट्रेन को काफी देरी हो रही है। इसके अलावा बोर्ड की ओर से दिल्ली से आने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। इस कारण ट्रेनों में अधिक भीड़ भी हो गई है। 

वहीं पर्यटन सीजन भी चरम पर है। इसके चलते कालका से शिमला की ओर आने वाली ट्रेनें पैक आ रही हैं। उधर, डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि किसान आंदोलन के कारण दिल्ली से ट्रेन लेट आ रही है। इसके बाद शिमला के लिए ट्रेन देरी से चल रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow