लोकसभा चुनाव :हिमाचल के मतदाता करीब आठ हजार मतदान केंद्रों में करेंगे मतदान 

लोकसभा चुनाव में हिमाचल के मतदाता करीब आठ हजार मतदान केंद्रों में वोट डालेंगे। राज्य निर्वाचन विभाग ने 2023 में आखिरी बार मतदान केंद्रों को अपडेट किया है और उस समय प्रदेश में 7990 मतदान केंद्र

May 6, 2024 - 12:02
 0  28
लोकसभा चुनाव :हिमाचल के मतदाता करीब आठ हजार मतदान केंद्रों में करेंगे मतदान 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     06-05-2024

लोकसभा चुनाव में हिमाचल के मतदाता करीब आठ हजार मतदान केंद्रों में वोट डालेंगे। राज्य निर्वाचन विभाग ने 2023 में आखिरी बार मतदान केंद्रों को अपडेट किया है और उस समय प्रदेश में 7990 मतदान केंद्र थे। निर्वाचन विभाग ने इस दौरान 7990 मतदान केंद्र दर्ज किए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इनमें 267 मतदान केंद्रों की बढ़ोतरी हुई है। 

हालांकि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर मतदान केंद्रों की सूची सार्वजनिक होगी। इस सूची में कुछ मतदान केंद्र और शामिल किए जा सकते हैं। फिलहाल, लोकसभा चुनाव में अब तक 56 लाख 16 हजार मतदाताओं का पंजीकरण हो चुका है और निर्वाचन विभाग 14 मई तक मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया को जारी रखेगा।

फिलहाल, 2019 के लोकसभा चुनाव के ठीक चार साल बाद मतदान केंद्रों में आए उछाल पर नजर डालें, तो सबसे ज्यादा मतदान केंद्र सोलन जिला में बनाए गए हैं। यहां 2019 में 557 मतदान केंद्र थे और 2023 में यह आंकड़ा बढक़र 592 हो गया है। 35 मतदान केंद्रों की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि 2024 में लोकसभा चुनाव में इस आंकड़े में आंशिक बदलाव की संभावन अभी भी बनी हुई है। 

इसके अलावा कांगड़ा और कुल्लू दोनों जिलों में 31-31 नए मतदान केंद्र बने हैं। कांगड़ा में 2019 में 1611 मतदान केंद्र थे, जो अब बढक़र 1642 हो चुके हैं। कुल्लू में 544 मतदान केंद्रों से बढक़र यह संख्या 575 हो गई है। मतदान केंद्रों की तादाद बढऩे के मामले में सिरमौर तीसरे नंबर पर है। यहां 29 मतदान केंद्रों की बढ़ोतरी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow