यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल होगी कुल्लू की देव संस्कृति : सुंदर सिंह ठाकुर 

कुल्लू की देव संस्कृति को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया जाएगा। यह बात दशहरा उत्सव को लेकर देवी-देवता कारदार संघ जिला कुल्लू द्वारा आयोजित देव प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम देव सदन कुल्लू में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि देव परंपरा एवं कुल्लू की प्राचीनतम देव संस्कृति को संजोए रखने के लिए कार्य किया जा रहा है

Oct 18, 2023 - 19:13
Oct 18, 2023 - 19:31
 0  15
यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल होगी कुल्लू की देव संस्कृति : सुंदर सिंह ठाकुर 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू  18-10-2023

कुल्लू की देव संस्कृति को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया जाएगा। यह बात दशहरा उत्सव को लेकर देवी-देवता कारदार संघ जिला कुल्लू द्वारा आयोजित देव प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम देव सदन कुल्लू में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि देव परंपरा एवं कुल्लू की प्राचीनतम देव संस्कृति को संजोए रखने के लिए कार्य किया जा रहा है। सीपीएस ने कहा कि देव समागम को आकर्षित बनाने के लिए वह स्वयं चार माह से कई दौर की बैठक देव प्रतिनिधियों जिला के प्रशासनिक अधिकारियों सहित कारदार संघ कुल्लू के साथ कर चुके हैं। 

देवी-देवताओं की प्रमुख कड़ी कारदार ही होते हैं जिनके कुशल प्रबंधन से देवी देवताओं की देव परंपराओं का सैकड़ों वर्षों से निर्वहन किया जाता रहा है। कुल्लू दशहरा को देव महाकुंभ के कारण ही प्रसिद्धि मिली है। नजराना राशि का लेनदेन नहीं बल्कि देवी देवताओं के लिए सम्मान राशि है। दशहरा में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त जिस देवता के अस्थायी शिविर में अच्छी सफाई, अच्छी पूजा पद्धति, परंपरागत लोक नृत्य जिसका उत्तम होगा उसे दशहरा समिति कुल्लू इनाम देकर सम्मानित करेगी। 18 वर्ष से कम बच्चों को तब तक देव नीति से दूर रखा जाए जब तक उनकी शिक्षा पूर्ण न हो .

सीपीएस ने कहा कि देव खेल के लाइव प्रसारण पर कारदार संघ को पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना चाहिए ताकि देव संस्कृति की मर्यादा गोपनीय रह सके। देव प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव टीसी महंत ने किया। इस अवसर पर देवी-देवता कारदार संघ के जिला अध्यक्ष दोत राम ठाकुर, नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, तहसीलदार कुल्लू सहित अन्य दशहरा से संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। 

इसके अलावा 11 खंड इकाइयों के खंड प्रधानों जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों जगन्नाथ , केहर सिंह , प्रेमी , दानवेंद्र सिंह , हंस राज शर्मा , जोगिद्र आचार्य , ताराचंद , लाल चंद , राज कुमार महंत , डोला राम , जीवन शर्मा , संगत राम , सत्य देव नेगी , हीरा लाल , नारायण चौहान सहित अन्य कारदारों ने भाग लिया। कारदार संघ ने सीपीएस सुंदर सिंह का देव प्रतिनिधियों से समय समय पर देव समस्याओं का फीडबैक लेकर जिला प्रशासन से समय रहते समस्या का हल करने पर संघ ने आभार प्रकट किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow