चौगान मैदान नाहन में 31 अक्तूबर से 7 नवंबर तक  होगा हिमाचल लोक उत्सव 

Oct 18, 2023 - 16:55
 0  18
चौगान मैदान नाहन में 31 अक्तूबर से 7 नवंबर तक  होगा हिमाचल लोक उत्सव 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     18-10-2023

जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी डायनेमिक युवा मंडल नाहन द्वारा लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल लोक उत्सव का आयोजन करवाया जा रहा है। \

यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में डायनेमिक युवा मंडल के अध्यक्ष ओपी ठाकुर ने कही।  ओपी ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2010 से डायनेमिक युवा मंडल लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है। इस वर्ष भी 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक ऐतिहासिक चौगान मैदान में हिमाचल लोक उत्सव का आयोजन करवाया जाएगा।

ओपी ठाकुर ने कहा कि डायनेमिक युवा मंडल द्वारा आयोजित हिमाचल लोक उत्सव 2023 में मिस्टर और मिस सिरमौर 2023, वॉइस ऑफ सिरमौर, डांसर ऑफ सिरमौर, ग्रुप डांस कंपटीशन, किड्स मॉडलिंग कंपटीशन, बॉडीबिल्डिंग कंपटीशन और लोकनृत्य कॉम्पिटिशन के अलावा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पेंटिंग कंपटीशन भी करवाया जाएगा।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow