14 वर्षीय नाबालिग से अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने किया दुराचार, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 

देव भूमि हिमाचल में एक बार फिर शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में यह मामला सामने आया

Apr 13, 2024 - 19:36
 0  105
14 वर्षीय नाबालिग से अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने किया दुराचार, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    13-04-2024

देव भूमि हिमाचल में एक बार फिर शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में यह मामला सामने आया है। जिससे न केवल कुल्लू बल्कि पूरा हिमाचल शर्मसार हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक 14 वर्षीय किशोरी ने महिला थाना कुल्लू में शिकायत दर्ज करवाई है कि है कि जतानी निवासी कुशाल पुत्र सूरत सिंह ने उसके साथ दुराचार किया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी द्वारा उसे डराया धमकाया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके चलते पीड़िता डरी सहमी रहती थी। कुछ दिनों पश्चात जब किशोरी के परिजनों ने उससे बात की तो किशोरी ने हिम्मत जुटाकर सारी बातें परिजनों को बताई। 

जिसके चलते परिजनों ने महिला थाने में आरोपी कुशाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉक्टर कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 ( 2 ) ( एन ) ( 3 )506 , 509 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow