विंटर कार्निवल के दूसरे दिन 1200 से अधिक महिलाओं ने एक साथ डाली नाटी 

राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल का दूसरा दिन कुल्लूवी नाटी के नाम रहा। मनाली के मालरोड पर 1200 से अधिक महिलाएं कुल्लूवी नाटी पर एक साथ थिरकीं

Jan 3, 2024 - 14:02
 0  9
विंटर कार्निवल के दूसरे दिन 1200 से अधिक महिलाओं ने एक साथ डाली नाटी 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     03-04-2024

राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल का दूसरा दिन कुल्लूवी नाटी के नाम रहा। मनाली के मालरोड पर 1200 से अधिक महिलाएं कुल्लूवी नाटी पर एक साथ थिरकीं। बुधवार को महानाटी में 95 महिला मंडलों की लगभग एक हजार महिलाओं ने भाग लिया। रामबाग चौक से दुर्गा मंदिर तक महिलाओं की लंबी लाइन लगी। 

पर्यटकों ने इस ऐतिहासिक पल को कैमरों में कैद किया। नाटी से पुरातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया। विंटर कार्निवल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने कहा कि महानाटी में 95 महिला मंडल की लगभग एक हजार महिलाओं ने भाग लिया। 

महानाटी के प्रभारी बालक राम ने बताया कि महानाटी का थीम पेड़ लगाओ, हिमाचल को स्वच्छ बनाओ रहा। 5 जनवरी को राइट बैंक की महिलाओं की महानाटी होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow