उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अटल टनल रोहतांग का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को आज अटल टनल रोहतांग का निरीक्षण किया। अटल टनल 10 हजार फीट की ऊंचाई पर 9.2 किलोमीटर लंबाई वाली विश्व की सबसे लंबी टनल

Oct 5, 2023 - 15:45
 0  15
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अटल टनल रोहतांग का किया निरीक्षण

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     05-10-2023

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को आज अटल टनल रोहतांग का निरीक्षण किया। अटल टनल 10 हजार फीट की ऊंचाई पर 9.2 किलोमीटर लंबाई वाली विश्व की सबसे लंबी टनल है। मुकेश अग्निहोत्री ने टनल में हो रहे पानी के रिसाव को रोकने के लिए बीआरओ के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। 

टनल में हिमाचली और लाहौली शैली के सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों से अटल टनल पर सोनिया गांधी द्वारा किए गए शिलान्यास पट्टिका के लगाने की बात की। अधिकारियों ने इस संदर्भ में तुरंत पता लगाने का आश्वासन दिया। 

हिमाचल प्रदेश के अंतिम छोर पर शिंकुला पास में ऐतिहासिक और सामरिक दृष्टि से एक और महत्वपूर्ण टनल का निर्माण किया जा रहा है जो विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित होगी जो देश व प्रदेश को विश्व भर में गौरवान्वित करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow