निगुलसरी स्लाइडिंग पॉइंट पहुंचे डीसी , राष्ट्रिय उच्च मार्ग-05 की बहाली के कार्यों पर अधिकारीयों से विस्तृत चर्चा 

उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज निगुलसरी स्लाइडिंग पॉइंट का निरीक्षण  किया और राष्ट्रिय उच्च मार्ग - 05 कि वहाली के कार्यों पर राष्ट्रिय उच्च मार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों से विस्तृत चर्चा की और युद्ध स्तर पर मार्ग वहाली पर लगे जे सी बी चालकों एवं श्रमिकों से संवाद स्थापित किया और उनका मनोबल बढ़ाया

Aug 17, 2024 - 19:24
Aug 17, 2024 - 19:32
 0  14
निगुलसरी स्लाइडिंग पॉइंट पहुंचे डीसी , राष्ट्रिय उच्च मार्ग-05 की बहाली के कार्यों पर अधिकारीयों से विस्तृत चर्चा 
यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ   17-08-2024

उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज निगुलसरी स्लाइडिंग पॉइंट का निरीक्षण  किया और राष्ट्रिय उच्च मार्ग - 05 कि वहाली के कार्यों पर राष्ट्रिय उच्च मार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों से विस्तृत चर्चा की और युद्ध स्तर पर मार्ग वहाली पर लगे जे सी बी चालकों एवं श्रमिकों से संवाद स्थापित किया और उनका मनोबल बढ़ाया।  
उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से मार्ग वहाली पर लगे कर्मचारियों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया था उनके साहसिक प्रयासों की सराहना की। उपायुक्त ने स्थानीय लोगों को जिला प्रशासन के सुरक्षा के दृष्टिगत निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया ताकि लोगों को इस संवेदनशील मार्ग पर कोई दिक्कत उत्पन्न न हो। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक ऐस ने इस स्थान पर तैनात पुलिस बल से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।    

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow