धनबल की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करके भी हिमाचल में कामयाब नहीं होंगे भाजपा के मंसूबे : प्रियंका 

कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिमाचल प्रदेश में धन बल तथा सत्ता का दुरुपयोग करके बहुमत की सरकार गिराने का अनैतिक तथा असंवैधानिक प्रयास से राज्य के लोगों के अधिकारों को कुचलने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार

Feb 28, 2024 - 20:05
Feb 28, 2024 - 20:25
 0  29
धनबल की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करके भी हिमाचल में कामयाब नहीं होंगे भाजपा के मंसूबे : प्रियंका 
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  28-02-2024
कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिमाचल प्रदेश में धन बल तथा सत्ता का दुरुपयोग करके बहुमत की सरकार गिराने का अनैतिक तथा असंवैधानिक प्रयास से राज्य के लोगों के अधिकारों को कुचलने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है। 
हिमाचल की जनता ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया और स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई। लेकिन भाजपा धनबल, एजेंसियों की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करके हिमाचल वासियों के इस अधिकार को कुचलना चाहती है। इस मक़सद के लिए जिस तरह भाजपा सरकारी सुरक्षा और मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है। 
उन्होंने कहा कि यदि 25 विधायकों वाली पार्टी 43 विधायकों के बहुमत को चुनौती दे रही है तो मतलब साफ है कि वह पार्टी प्रतिनिधियों के खरीद-फरोख्त पर निर्भर है। इनका यह रवैया अनैतिक और असंवैधानिक है। हिमाचल और देश की जनता सब देख रही है। भाजपा प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़ी नहीं हुई , लेकिन अब प्रदेश को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow