दाड़लाघाट,अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के सौजन्य से कराड़ाघाट स्कूल में विज्ञान प्रोश्नोत्तरी का आयोजन
दाड़लाघाट,अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के सौजन्य से राजकीय उच्च पाठशाला कराड़ाघाट में विज्ञान प्रोश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमे पाठशाला के सभी 48 बच्चों ने भाग लिया
![दाड़लाघाट,अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के सौजन्य से कराड़ाघाट स्कूल में विज्ञान प्रोश्नोत्तरी का आयोजन](https://youngvarta.com/uploads/images/202405/image_870x_6651bcdd69267.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ -सोलन 25-05-2024
दाड़लाघाट,अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के सौजन्य से राजकीय उच्च पाठशाला कराड़ाघाट में विज्ञान प्रोश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमे पाठशाला के सभी 48 बच्चों ने भाग लिया। विज्ञान अध्यापिका रक्षा शर्मा और दिनेश शर्मा ने बच्चों से विज्ञान के प्रश्न पूछे व भाषा अध्यापिका कल्पना ठाकुर ने अंक तालिका में हर राउंड में बच्चों द्वारा प्राप्त अंको को तालिका में दर्शाया।
अंबुजा फाउंडेशन से आरती सोनी ने अंतिम राउंड में बच्चों से प्रश्न किए। मुख्यध्यापक हरीश गुप्ता ने बताया कि इस तरह कि विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन हर तीसरे महीने होना बहुत आवश्यक है,बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि और जानने कि जिज्ञासा बढ़ती है और प्रतियोगिता में भाग लेने कि उत्सुकता पैदा होती है।
मुख्याध्यापक हरीश गुप्ता,आरती सोनी और अन्य अध्यापकों ने प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए बच्चों को पुरुस्कार दिये तथा अन्य बच्चों को सांत्वना पुरुस्कार दिए गए। इस मौके पर दिनेश शर्मा,देवेन्द्र शर्मा,राजेश कुमार शर्मा,रक्षा कुमारी,कल्पना ठाकुर,शीश राम,हिमेश कुमार,मुनेक कुमार उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)