ऑक्सीजन कम होने की वजह से रानीताल तालाब में सैकड़ों की संख्या में मरी मछलियां

जिला मुख्यालय नाहन के तालाबों में मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है। प्रत्येक वर्ष यहां नाहन शहर के तालाबों में साफ सफाई के आभाव में मछलियों के मरने के मामले आमने आते है और सैकड़ो की संख्या में प्रत्येक वर्ष नाहन शहर के तालाबों में मछलियां मरती है

Jul 4, 2024 - 15:41
 0  12
ऑक्सीजन कम होने की वजह से रानीताल तालाब में सैकड़ों की संख्या में मरी मछलियां

नगर परिषद ने मछलियों को तालाब से निकालने का कार्य किया शुरू

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    04-07-2024

जिला मुख्यालय नाहन के तालाबों में मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है। प्रत्येक वर्ष यहां नाहन शहर के तालाबों में साफ सफाई के आभाव में मछलियों के मरने के मामले आमने आते है और सैकड़ो की संख्या में प्रत्येक वर्ष नाहन शहर के तालाबों में मछलियां मरती है।  

इस वर्ष भी नाहन के रानीताल तालाब में आज सैकड़ो की संख्या में मछलियां ऑक्सीजन लेवल कम होने के चलते मरी है। जिसके बाद क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल है और रानीताल पार्क में सेर को आने वाले लोग परेशानी झेल रहे है।

मीडिया से रूबरू हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया की रानीताल तालाब में ऑक्सीजन लेवल कम होने के चलते मछलियों के मरने का मामला सामने आया है। सबंधित ठेकेदार को तालाब से मरी हुई मछलियां निकालने के लिए कहा गया है। 

नगर परिषद के कर्मी  भी तालाब से साफ-सफाई करने को लेकर सचेत हैं तालाब में स्वच्छता बनी रहे इसको लेकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष ऑक्सीजन लेवल कम होने के चलते नाहन के तालाबों में मछलियां मरने के मामले सामने आते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow