संजीव शर्मा बने भाजयुमों के जिला सिरमौर के उपाध्यक्ष , पार्टी की मजबूती के लिए करेंगे कार्य

भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मस्त भोज से संबंध रखने वाले संजीव शर्मा को भाजयुमों का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है संदीप शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है मीडिया को जारी बयान में संजीव शर्मा ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।

Jan 29, 2024 - 16:55
 0  116
संजीव शर्मा बने भाजयुमों के जिला सिरमौर के उपाध्यक्ष , पार्टी की मजबूती के लिए करेंगे कार्य
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई  2901-2024
भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मस्त भोज से संबंध रखने वाले संजीव शर्मा को भाजयुमों का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है संदीप शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है मीडिया को जारी बयान में संजीव शर्मा ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। 
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जिला की सभी विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से विजयी होगी। संजीव शर्मा ने अपनी इस नियुक्ति के लिए नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल , भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज , सांसद सुरेश कश्यप , भाजपा प्रवक्ता एवं शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर , जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता और जिला भाजयुमों  अध्यक्ष रणवीर ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। 
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार को बने हुए एक वर्ष का समय हो गया है , लेकिन कांग्रेस की गारंटियां  अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई। संजीव शर्मा ने बताया कि यदि शिलाई निर्वाचन क्षेत्र की बात करते हैं तो शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में जो कार्य पूर्व विधायक बलदेव तोमर द्वारा शुरू करवाए गए थे वह कार्य भी अभी तक सरकार मुकम्मल नहीं करवा पाई है। उन्होंने बताया की शिलाई में सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को विराम लग गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow