संजीव अत्री की फिल्म सोंधी धरती , मीठा गुड़ राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित 

जिला सिरमौर से संबंध रखने वाले राजकीय उच्च विद्यालय टोकियो के हेड मास्टर संजीव अत्री की फिल्म सोंधी धरती मीठा गुड को राष्ट्रीय कृषि फिल्म उत्सव में राष्ट्रिय  पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। यह फिल्म उत्सव भारत सरकार के राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित किया जाता है

Jan 29, 2024 - 16:56
 0  27
संजीव अत्री की फिल्म सोंधी धरती , मीठा गुड़ राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  29-01-2023
जिला सिरमौर से संबंध रखने वाले राजकीय उच्च विद्यालय टोकियो के हेड मास्टर संजीव अत्री की फिल्म सोंधी धरती मीठा गुड को राष्ट्रीय कृषि फिल्म उत्सव में राष्ट्रिय  पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। यह फिल्म उत्सव भारत सरकार के राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित किया जाता है। वर्ष 2023 के अगस्त माह में उत्सव हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए थे। इस सप्ताह आयोजित फिल्म उत्सव में 134 फिल्मों में से संजीव शर्मा की फिल्म सोंधी धरती मीठा गुड़ को श्रेष्ठ चयनित फिल्म प्रतियोगिता की श्रेणी में रखा गया है। 
संजीव शर्मा ने बताया की फिल्म सोंधी धरती मीठा को राष्ट्रिय पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। यह पुरस्कार 22 फरवरी को केंद्रीय कृषि संस्थान हैदराबाद में प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा की फिल्म उत्सव के निदेशक डॉक्टर शरद कुमार ने उन्हें इस आशय की सूचना दी कि सोंधी धरती मीठा गुड़ फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। संजीव अत्रि ने कहा कि 23 मिनट अवधि की फिल्म सोंधी धरती मीठा गुड़ की पटकथा लेखन एवं निर्देशक उन्होंने स्वयं किया है। फिल्म में एक और जहां भारत की सांस्कृतिक विरासत के रूप में दर्शाती है , वहीं गुड़ की मौलिक स्वरूप जानने की कृषि तकनीक तथा जलवायु और उत्पादन हेतु विभिन्न पक्षों के साथ अच्छा बनाने की पारंपरिक एवं आधुनिक तकनीक को भी दर्शाया गया है। 
फिल्म में गुड़ का पारंपरिक इतिहास , भारत में गुड़ के स्वास्थ्य हेतु लाभ , अच्छा बनाने की तकनीक गुड़ बनाने वाले कारीगरों की वर्तमान स्थिति ,  निर्माण से जुड़ी कठिनाइयां , सरकारी नीतियों तथा गुण व चीनी की व्यावसायिक प्रतिद्वंता को भी प्रदर्शित किया गया है। फिल्म में गुड़ को भारत के सांस्कृतिक मिठाई घोषित करने की भी आवाज बुलंद की गई है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म कृषि उत्पादन कृषि विषय पर आधारित है। गौर हो कि संजीव अत्रि द्वारा इससे पूर्व भी कई फिल्मों का निर्देशन एवं निर्माण किया है तथा उनकी कई फिल्में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति प्राप्त कर चुकी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow