कांग्रेसी नेता रहते भारत में हैं लेकिन इनका दिल पाकिस्तान में रहता : अनुराग ठाकुर 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसी नेता रहते भारत में हैं लेकिन इनका दिल पाकिस्तान में रहता है। कांग्रेस के नेता आए दिन पाकिस्तान के समर्थन में बयानबाज़ी करते

May 10, 2024 - 22:11
 0  56
कांग्रेसी नेता रहते भारत में हैं लेकिन इनका दिल पाकिस्तान में रहता : अनुराग ठाकुर 

कांग्रेसी की गारण्टियाँ झूठी, एक भी गारंटी पूरी करने में रही नाकाम: 

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    10-05-2024

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसी नेता रहते भारत में हैं लेकिन इनका दिल पाकिस्तान में रहता है। कांग्रेस के नेता आए दिन पाकिस्तान के समर्थन में बयानबाज़ी करते हैं और वहाँ पाकिस्तान के नेता भारत में कांग्रेस सरकार बनने की पैरवी करते हैं। आख़िर कांग्रेस और पाकिस्तान से इस प्रेम का क्या कारण है?

अनुराग ठाकुर ने यह बातें आज सुजानपुर व बड़सर विधानसभा में होने वाले उपचुनावों के प्रत्याशियों के नामांकन सभा के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में कही जहां संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने अन्य मुद्दों पर कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों को जमकर घेरा।

कांग्रेस के नेता रहते हिंदुस्तान में है पर उनका दिल  पाकिस्तान में लगता है। यह लोग हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान को ही पाकिस्तान के नाम पर डराने का काम करते हैं। उधर से पाकिस्तान के नेता भारत में कांग्रेस सरकार बनने की चाहत दिखाते हैं, राहुल गांधी की तारीफ़ करते हैं। आख़िर कांग्रेस और पाकिस्तान का ये रिश्ता क्या कहलाता है। 

कांग्रेस नेता चाहे जितना पाकिस्तान की तारीफ़ में क़ासिदे पढ़ लें लेकिन आज पाकिस्तान की हैसियत भारत को डराने की नहीं नहीं है । आज भारत में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार है जो दुश्मनों को घर में घुसकर मारने की हिम्मत रखती है। देश का भरोसा मोदी पर है और पाकिस्तान कांग्रेस के इस गठजोड़ को जनता चुनावों में इंडी अलायंस को नकार कर इन्हें सबक़ सिखायेगी”

हिंदुस्तान और हिंदुओं का अपमान करना आज कांग्रेस की आदत बन चुकी है। कभी उनके सहयोगी सनातन धर्म को कुचलने की बात करते हैं और कभी हमारे एससी, एसटी और ओबीसी भाइयों बहनों का आरक्षण छीन कर मुसलमानों को दे देते हैं। अंग्रेजों के जाने के बाद भी आज कांग्रेस के नेता रंगभेद के आधार पर भारतीयों को चाइनीज, अफ्रीकन, अरब और अंग्रेज बता रहे हैं। डीएमके और कांग्रेस के अन्य सहयोगियों को बताना चाहिए कि क्या वे कांग्रेस के साथ अब भी जुड़े रहेंगे? 

कांग्रेस की सभी राज्य सरकारें झूठे वादों के दम पर बनी हैं। आज सभी जगह जनता आक्रोशित है क्योंकि सरकार बनने के डेढ़ वर्षो के बाद भी एक भी गारंटी पूरी नहीं की गई है। कांग्रेस आज जनता के बीच पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। इनके यहां तो राजस्थान में 19 पेपर लीक हुए थे। 

छत्तीसगढ़ में महादेव एप घोटाला हुआ, भाई भतीजा वाद हुआ, सिर्फ कांग्रेस के सगे संबंधियों को सरकारी नौकरियां मिलीं। कांग्रेस जहां आती है भ्रष्टाचार लाती है। आज कांग्रेस अपनी खिसकी हुई जमीन बचाने का प्रयास कर रही है। इनका संघर्ष 40 पार जाने के लिए है वहीं भारतीय जनता पार्टी जनता के आशीर्वाद से 400 पार जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow