कांग्रेस उपाध्यक्ष  महेश्वर चौहान ने भाजपा की जनसभा को बताया फ्लॉप, बोले देश में बनेगी नई सरकार

कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की रैली पूरी तरह फ्लॉप रही है। उन्होंने भाजपा की जनसभा पर निशाना चाहते हुए कहा की भाजपा ने जितने कार्यकर्ताओं  के जुटने की उम्मीद दी उतनी भीड़ नहीं जुट पा

May 12, 2024 - 19:31
 0  8
कांग्रेस उपाध्यक्ष  महेश्वर चौहान ने भाजपा की जनसभा को बताया फ्लॉप, बोले देश में बनेगी नई सरकार

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     12-05-2024

कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की रैली पूरी तरह फ्लॉप रही है। उन्होंने भाजपा की जनसभा पर निशाना चाहते हुए कहा की भाजपा ने जितने कार्यकर्ताओं  के जुटने की उम्मीद दी उतनी भीड़ नहीं जुट पाई। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामांकन और जनसभाओं में जिस तरह की भीड़ उमड़ रही है। उससे साफ है कि प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होने जा रही है। 

वहीं महेश्वर चौहान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल द्वारा चार जून के बाद  9 उपचुनाव और होने के बयान पर पलटवार किया और कहा की वह किस आधार पर यह कह रहे हैं उन्हें यह बताना चाहिए। 

मामला उच्च न्यायालय में है। उन्होंने कहा कि सीपीएस के पदों का सृजन पूर्व में बीजेपी सरकार में ही हुआ था लेकिन यह पूर्व में जय राम सरकार की असफलता रही कि वह इन पदों पर नियुक्ति नहीं कर पाए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow