अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता आरंभ

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिताएं आज पड्डल मैदान में आरंभ हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त राखिल काहलों ने किया

Mar 13, 2024 - 18:52
 0  6
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता आरंभ

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    13-03-2024

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिताएं आज पड्डल मैदान में आरंभ हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त राखिल काहलों ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन तथा पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा भी उपस्थित रही।

प्रतियोगिता में 19 वर्ष से कम आयु पुरुष वर्ग में 40 तथा 21 वर्ष से कम आयु पुरुष वर्ग में 21 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। आज महिलाओं की ओपन वर्ग प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है जिसका फाइनल मुकाबला 14 मार्च को होगा जबकि पुरुष वर्ग की ओपन प्रतियोगिता 14 मार्च से आरंभ होगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow