पंकज राय बने पीजीआई के डिप्टी डायरेक्टर एडमिन , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लगाई मुहर

हिमाचल प्रदेश के पंकज राय को पीजीआई चंडीगढ़ का डिप्टी डायरेक्टर एडमिन (डीडीए) नियुक्त किया गया है। पंकज राय हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के डिप्टी कमिश्नर हैं। वह 2027 में सेवानिवृत्त होंगे। केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय ने इनके नाम पर मोहर लगाई है। पैनल में दूसरे स्थान पर 2011 बैच के आईएएस ललित जैन थे

Dec 5, 2023 - 18:51
 0  68
पंकज राय बने पीजीआई के डिप्टी डायरेक्टर एडमिन , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लगाई मुहर

 

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर  05-12-2023
हिमाचल प्रदेश के पंकज राय को पीजीआई चंडीगढ़ का डिप्टी डायरेक्टर एडमिन (डीडीए) नियुक्त किया गया है। पंकज राय हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के डिप्टी कमिश्नर हैं। वह 2027 में सेवानिवृत्त होंगे। केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय ने इनके नाम पर मोहर लगाई है। पैनल में दूसरे स्थान पर 2011 बैच के आईएएस ललित जैन थे। 
 
वह निदेशक पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हैं और चंडीगढ़ के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के भतीजे हैं। पीजीआई के डीडीए कुमार गौरव धवन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वित्तीय सलाहकार एफए कुमार अभय को कार्यवाहक डीडीए बनाया गया था। पीजीआई प्रशासन ने 10 उम्मीदवारों के नाम केंद्र को भेजे थे। 
 
गौर हो कि कुमार गौरव धवन ने 14 नवंबर 2019 को पीजीआई ज्वाइन किया था। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पिछले साल विस्तार का अनुरोध करने के बाद उन्हें उनके मूल संगठन केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड से एक साल का विस्तार मिला था। 
 
पीजीआई में शामिल होने से पहले, कुमार गौरव धवन अतिरिक्त आयुक्त, सीजीएसटी, उप-आयुक्त, मोहाली के पद पर कार्यरत थे। उन्हें अब उनके मूल संगठन में आयुक्त के रूप में पदोन्नत किया गया है। वहीं वित्तीय सलाहकार कुमार अभय का कार्यकाल भी इसी महीने 27 नवंबर को समाप्त हो गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow