किसी फतवे या फरमान से नहीं बल्कि बाबा साहब के संविधान से चलेगा देश : अनुराग ठाकुर 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यह देश किसी फतवे या फरमान से नहीं बल्कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के संविधान से चलेगा

May 2, 2024 - 19:51
 0  22
किसी फतवे या फरमान से नहीं बल्कि बाबा साहब के संविधान से चलेगा देश : अनुराग ठाकुर 

तुष्टिकरण की पोषक इंडी अलायंस के एजेंडे में अब वोट जिहाद : अनुराग ठाकुर
 
यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    02-05-2024

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यह देश किसी फतवे या फरमान से नहीं बल्कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के संविधान से चलेगा। तुष्टिकरण की पोषक रही कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अब वोट जिहाद के एजेंडे पर है।

अनुराग ठाकुर ने कहा “भारत का भविष्य अब जिहाद और फसाद में नहीं है। ऐसी बातें करने वालों का भविष्य अब खुद खतरे में आने वाला है क्योंकि आज दिल्ली में  गोरी, गजनवी और मुगलों का शासन नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों द्वारा संवैधानिक रूप से चुनी हुई सरकार का शासन है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है और अब ये वोट जिहाद के रूप में इंडी अलायंस का एजेंडा खुल कर सामने आ गया है। 

कांग्रेस के एक बड़े नेता के परिवार वाले मुसलमानों को वोट जिहाद के लिए उकसा रहे। लैंड जिहाद, लव जिहाद के बाद अब वोट जिहाद जैसी सोच ख़तरे की घंटी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि राम से हमारे शिव लड़ेंगे। आख़िर कांग्रेस ऐसी सोच लाती कहाँ से है। कॉंग्रेस शिवभक्तों और रामभक्तों में भेद करके लड़ाना चाहती है। 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करती है इसीलिए उसने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में एससी, एसटी और ओबीसी भाइयों बहनों का आरक्षण छीन कर मुसलमानों को दिया। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण की पक्षधर रही है और सिर्फ़ तुष्टिकरण के लिए किसी विशेष धर्म को आरक्षण के देने के सख्त खिलाफ है। 

भाजपा ने विकास किसी कि जाति और धर्म को देखकर नहीं किया और भाजपा के विकास कार्यों का सबसे ज़्यादा लाभ हमारे मुसलमान भाइयों बहनों को मिला है। क्योंकि हम तुष्टिकरण नहीं बल्कि संतुष्टीकरण की राजनीति करते हैं”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश में बम धमाके होते थे और सरकार कुछ नहीं करती थी। हमारी सरकार आई तो हमने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा। विपक्ष के लोग तो संसद हमले के आरोपी अफजल गुरु की फांसी को रुकवाने के लिए रात के 2:00 बजे सुप्रीम कोर्ट गए थे। 

आज राहुल गांधी ने देश के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगाने वाले को दिल्ली से टिकट दिया है।आज देश की और उत्तर प्रदेश की जनता विपक्ष का भ्रष्टाचार और आतंकवाद को संरक्षण देने वाला चेहरा पहचान चुकी है इसीलिए उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने माफिया राज खत्म किया और केंद्र में मोदी जी की सरकार ने देश से आतंकवाद खत्म किया।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow