राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय दौरे पर, राज्यपाल व मुख्यमंत्री सहित विस अध्यक्ष ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पांच दिवसीय दौरे पर आज शनिवार सुबह 10:35 पर शिमला पहुँच गई हैं। कल्याणी हेलिपेड पहुंचने पर राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष व मंत्री धनीराम शांडिल ने उनका स्वागत किया....

May 4, 2024 - 15:41
May 4, 2024 - 16:03
 0  126
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय दौरे पर, राज्यपाल व मुख्यमंत्री सहित विस अध्यक्ष ने किया स्वागत

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     04-05-2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पांच दिवसीय दौरे पर आज शनिवार सुबह 10:35 पर शिमला पहुँच गई हैं। कल्याणी हेलिपेड पहुंचने पर राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष व मंत्री धनीराम शांडिल ने उनका स्वागत किया। 

हेलीपेड पर उतरने के बाद राष्ट्रपति अपने सरकारी निवास रिट्रीट पहुंची. राष्ट्रपति दौरे को लेकर शिमला शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। जहॉ से भी राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया गया है। 

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है. रिज व मालरोड़ पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है. 1500 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं. राष्ट्रपति ‌8 मई को वापिस दिल्ली लौट जाएगी। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच मई को कैंचमेंट एरिया कुफरी का दौरान करेंगी. छह मई को केंद्रीय विवि धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. 7 मई को सुबह संकट मोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। दोपहर बाद मालरोड और रिज मैदान में सैर करेंगी। आठ मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दिल्ली लौटे जायेंगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow