देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला दौरे के दौरान गेयटी थियेटर का भी करेंगी दीदार 

गेयटी थियेटर एक और ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला दौरे के दौरान गेयटी थियेटर भी जाएंगी। मुर्मू पहली राष्ट्रपति हैं जो जो गेयटी थियेटर जाएंगी

Apr 27, 2024 - 13:23
 0  30
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला दौरे के दौरान गेयटी थियेटर का भी करेंगी दीदार 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    27-04-2024

गेयटी थियेटर एक और ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला दौरे के दौरान गेयटी थियेटर भी जाएंगी। मुर्मू पहली राष्ट्रपति हैं जो जो गेयटी थियेटर जाएंगी। सात अप्रैल को राष्ट्रपति माल रोड की सैर करेंगी। इसके बाद 6 बजे से गेयटी में समारोह में शामिल होंगी। 

इनके बैठने के लिए राजभवन से विशेष कुर्सी की भी व्यवस्था होगी। राष्ट्रपति करीब 45 मिनट गेयटी में रुकेंगी। पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी 14 जुलाई 2012 को गेयटी थियेटर आए थे, लेकिन उस समय वह राष्ट्रपति नहीं थे। 

इसके अलावा 1950 में प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, उनकी बहन विजय लक्ष्मी पंडित और बेटी इंदिरा गांधी यहां आईं थी। आजादी के बाद तीन साल तक गेयटी थियेटर बंद रहा। 

इसके बाद 1950 से 1970 के बीच की अवधि में गेयटी में कई नाटक हुए। यहां जेफ्री केंडल, रॉबर्ट बैडेन पॉवेल, पृथ्वीराज कपूर, मास्टर मैडम, बलराज साहनी, अनुपम खेप, मनोहर सहित कई फिल्म अभिनेता और निर्माता नाटकों का मंचन कर चुके हैं। थियेटर में रंग-रोगन का कार्य शुरू हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow