पौंग बांध से पानी छोड़े जाने से भंयकर बाढ़ में फंसे 933 लोग सुरक्षित किए रेस्क्यू

जिला कांगड़ा के इंदोरा और फतेहपुर उपमंडल में ब्यास का जलस्तर खतरे से काफी ऊपर होने से पौंग बांध से पानी छोड़े जाने से भंयकर बाढ़ आ गई है। जिसके चलते कल दोपहर से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन

Aug 16, 2023 - 16:05
 0  16
पौंग बांध से पानी छोड़े जाने से भंयकर बाढ़ में फंसे 933 लोग सुरक्षित किए रेस्क्यू

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     16-08-2023

जिला कांगड़ा के इंदोरा और फतेहपुर उपमंडल में ब्यास का जलस्तर खतरे से काफी ऊपर होने से पौंग बांध से पानी छोड़े जाने से भंयकर बाढ़ आ गई है। जिसके चलते कल दोपहर से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में वायुसेना के हेलीकॉप्टर, सेना और एनडीआरएफ की मदद से लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी है।

जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि मंगलवार दोपहर से चले इस अभियान में आज सुबह 11 बजे तक 933 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जिनमें 585 लोगों को इंदोरा और 348 लोगों को फतेहपुर से रेस्क्यू किया गया है। 

उन्होंने बताया कि इन लोगों एचआरटीसी की बसों के माध्यम से प्रशासन द्वारा स्थापित राहत शिविरों में ले जाया जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है। हिमाचल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पौंग बांध में जलस्तर 1390 फुट खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। 

बढ़ते जलस्तर के कारण 8 बजे 25 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया। 10 बजे 40 हजार क्यूसिक और 12 बजे 50 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जाएगा। पौंग झील में लगातार हो रही बारिश से पानी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है तथा इसके लिहाज से बीबीएमबी ने पौंग बांध से पानी छोडऩे का निर्णय लिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow