शातिरों के होंसलें बुलंद : दिनदहाड़े महिला का पर्स छीनकर स्कूटी सवार फरार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के तहत आने वाले पुलिस थाना हीरानगर क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कूटी सवार ने राह चलती महिला का पर्स छीन लिया

Aug 16, 2023 - 16:09
 0  274
शातिरों के होंसलें बुलंद : दिनदहाड़े महिला का पर्स छीनकर स्कूटी सवार फरार

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     16-08-2023

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के तहत आने वाले पुलिस थाना हीरानगर क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कूटी सवार ने राह चलती महिला का पर्स छीन लिया। महिला हीरा नगर क्षेत्र में सडक़ पर कुछ अन्य महिलाओं के साथ चल रही थी। 

इसी दौरान सडक़ से गुजर रही सफेद रंग की स्कूटी पर सवार व्यक्ति ने अचानक महिला का पर्स छीन लिया। पर्स छीनने के बाद भागे चोर का पीछा करने के लिए महिला सडक़ पर दौड़ती रही, लेकिन स्कूटी तेज रफ्तार में निकल गई। 

चोरी की वारदात का यह सारा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। बताया जा रहा है कि महिला के पास में एटीएम कार्ड मोबाइल फोन तथा 3000 की नकदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow