नई दिल्ली घोषणा पत्र पर जी-20 देशों ने लगाई मुहर , पीएम मोदी ने इन्हें दिया कठिन परिश्रम का श्रेय

Sep 9, 2023 - 20:07
 0  66
नई दिल्ली घोषणा पत्र पर जी-20 देशों ने लगाई मुहर , पीएम मोदी ने इन्हें दिया कठिन परिश्रम का श्रेय

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  09-09-2023
नई दिल्ली में जारी जी 20 समिट के पहले दिन ही साझा घोषणा पत्र पर सहमति बन गई है। शनिवार को दूसरे सेशन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने बतौर अध्यक्ष यह जानकारी दी। उन्होंने सभी सदस्य देशों की सहमति से नई दिल्ली डिक्लेरेशन पारित कर दिया। गौरतलब है कि पहले रूस-यूक्रेन के मुद्दे को लेकर इस घोषणा पत्र को मंजूरी मिलने में दिक्कतें आ रही थीं, हालांकि बाद में भारत ने घोषणा पत्र के पैराग्राफ में बदलाव किए, जिससे इसे मंजूरी मिलने में आसानी हुई। 

पीएम मोदी ने इस संयुक्त घोषणा पत्र को मंजूरी मिलने के पीछे जी 20 शेरपा, मंत्रियों और अधिकारियों का धन्यवाद किया और उनके कठिन परिश्रम के लिए उनकी तारीफ की। समिट के पहले सेशन में प्रधानमंत्री ने अफ्रीकन यूनियन को जी 20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव रखा था। बतौर अध्यक्ष पीएम मोदी ने जैसे ही इसे पारित किया, अफ्रीकन यूनियन के हेड अजाली असोमानी जाकर पीएम मोदी के गले लग गए। भारत के प्रस्ताव को चीन और यूरोपियन यूनियन ने भी समर्थन किया। यूनियन को मेंबरशिप मिलने से अफ्रीका के 55 देशों को फायदा होगा। पीएम ने अपने उद्घाटन भाषण में मोरक्को भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। 

उन्होंने कहा दुख की घड़ी में हम मोरक्को के लोगों के साथ हैं और उनकी हर संभव मदद करेंगे। पीएम ने कहा कि कोरोना के बाद विश्व में विश्वास का संकट पैदा हो गया है। युद्ध ने इस संकट को और गहरा कर दिया है। जब हम कोरोना को हरा सकते हैं तो आपसी चर्चा से विश्वास के इस संकट को भी दूर सकते हैं। ये सभी के साथ मिलकर चलने का समय है। प्रधानमंत्री ने कहा , आज हम जिस जगह इकट्ठा हुए हैं , यहां कुछ किमी दूर ढाई हजार साल पुराना स्तंभ है। इस पर प्राकृत भाषा में लिखा है कि मानवता का कल्याण सदैव सुनिश्चित किया जाए। 

ढाई हजार साल पहले भारत की धरती ने यह संदेश पूरी दुनिया को दिया था। 21वीं सदी का यह समय पूरी दुनिया को नई दिशा देने वाला है। ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति का स्वागत केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने जय सियाराम के उद्घोष के साथ किया। साथ ही कहा- ‘हम आपका स्वागत भारत के दामाद के रूप में भी कर रहे हैं। इसके बाद सुनक ने कहा , मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow