पर्यटन के लिहाज से विकसित होगा खिरडीधार क्षेत्र : पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि भटियात विधानसभा क्षेत्र  के तहत ग्राम पंचायत बगढार के खिरडीधार क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा

Sep 10, 2023 - 12:48
 0  11
पर्यटन के लिहाज से विकसित होगा खिरडीधार क्षेत्र : पठानिया

ककीरा-कटलू  संपर्क सड़क के उन्नयन कार्यों पर व्यय होंगे 8 करोड़

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    10-09-2023

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि भटियात विधानसभा क्षेत्र  के तहत ग्राम पंचायत बगढार के खिरडीधार क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा।

प्राकृतिक आपदाओं के कारण भटियात विधानसभा क्षेत्र  में हुए भारी नुकसान को लेकर कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि   बेघर हुए लोगों को  प्रदेश सरकार विभिन्न आवास योजनाओं से लाभ प्रदान करेगी। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चूंकि प्रदेश में अधिकांश क्षेत्र वन भूमि की श्रेणी में आता है। ऐसे में   बेघर और भूमिहीन हुए लोगों को राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री  ने  भूमि  उपलब्ध करवाने की बात भी कही है।

विधानसभा अध्यक्ष को इस दौरान मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने  शॉल- टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने  आयोजकों को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए 31 हजार रुपए की राशि सहयोग स्वरूप देने की घोषणा की। 

इस अवसर पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी तरुण मल्होत्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, अभियंता जल शक्ति विभाग राकेश ठाकुर,विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, सदस्य जिला परिषद पवन टंडन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी  उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow