स्किल डिवेलपमेंट घोटाले में पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार , CID की कार्रवाई पर समर्थकों ने किया हंगामा

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को पुलिस ने शनिवार तडक़े नंदयाल में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कौशल विकास के धन के दुरुपयोग के मामले में सीआईडी पुलिस ने श्री नायडू को गिरफ्तार किया

Sep 9, 2023 - 20:04
Sep 9, 2023 - 20:11
 0  32
स्किल डिवेलपमेंट घोटाले में पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार , CID की कार्रवाई पर समर्थकों ने किया हंगामा
न्यूज़ एजेंसी - विजयवाड़ा  09-09-2023
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को पुलिस ने शनिवार तडक़े नंदयाल में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कौशल विकास के धन के दुरुपयोग के मामले में सीआईडी पुलिस ने श्री नायडू को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के दौरान काफी हंगामा हुआ और तेदेपा कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई। 
बाद में सीआईडी पुलिस श्री नायडू को पूछताछ के लिए मंगलागिरी स्थित सीआईडी मुख्यालय ले गई। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 120 (बी), 409, 201, आर/डब्ल्यू 13 (1) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और संभवत उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इसी मामले में तेदेपा विधायक एवं पूर्व मंत्री गंता श्रीनिवास राव को भी गिरफ्तार किया है। 
इसके साथ ही एहतियात के तौर पर प्रदेश भर में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं को उनके घरों से हिरासत में लिया गया है। इस बीच आंध्र प्रदेश राज्य सडक़ परिवहन निगम ने ऐहतियात के तौर पर प्रदेश भर में बस सेवाएं रद्द कर दी हैं। गौरतलब है कि श्री नायडू ने तीन दिन पहले कुरनूल में एक सभा को संबोधित करते हुए अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow