मातम में बदली दिवाली की खुशियां , ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार , छह दोस्तों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कार सवार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए

Nov 14, 2023 - 17:29
 0  166
मातम में बदली दिवाली की खुशियां , ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार , छह दोस्तों की दर्दनाक मौत

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  14-11-2023
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कार सवार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। 
 
जानकारी के अनुसार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार के निकट हुए हादसे में शाहदरा निवासी छह दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे एक 22 टायरा ट्रक संख्या पीबी 10 ईएस 6377 मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की ओर जा रहा था। 
यहां छपार के निकट सियाज कार नंबर डीएल 2 सीबीडी /8302 पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। कार में चालक समेत छह लोग सवार थे।  क्रेन की मदद से गाड़ी को ट्रक के नीचे से निकलवाया गया। कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। 
 
पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिए है। पुलिस का कहना है कि ओवर स्पीड के कारण हादसा हुआ है। मृतक दिल्ली शाहदरा के रहने वाले हैं, सभी आपस में दोस्त थे। मृतकों में शिवम पुत्र योगेंद्र त्यागी , पार्श पुत्र दीपक शर्मा , कुनाल पुत्र नवीन शर्मा , धीरज , विशाल व एक अन्य दोस्त शामिल है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow