उप मुख्यमंत्री ने 4 करोड़ 19 लाख की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के कल्याणार्थ क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों का लाभ आम लोगों तक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित  करने तथा लोगों की समस्याओं को उनके घर द्वार पर प्राथमिकता

Jan 30, 2024 - 18:34
 0  5
उप मुख्यमंत्री ने 4 करोड़ 19 लाख की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    30-01-2024

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के कल्याणार्थ क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों का लाभ आम लोगों तक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित  करने तथा लोगों की समस्याओं को उनके घर द्वार पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम बेहतरीन कार्यक्रम साबित हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज में परिवर्तन व क्रांति लाने के एजेंडे पर कार्य कर रही है। राज्य सरकार वोट की राजनीति से ऊपर उठकर गरीब कल्याण की सेवा व जिला के संतुलित विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिला में पानी की समस्याओं का स्थाई रूप से हल करने के लिए पूरे जिला में करोड़ों रूपये पानी की स्कीमों पर खर्च किए जा रहें ताकि जिला के लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल व सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध करवाया जा सके।

प्रदेश सरकार ने अनाथ बेसहारा बच्चों के लिए सुख आश्रय योजना शुरू की। इस योजना को शुरू करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। प्रदेश ने राज्य के 4 हज़ार अनाथ बच्चों को सुख आश्रय योजना के तहत अपनाकर उन्हें चिल्ड्रन आॅफ द स्टेट का दर्जा दिया है। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में 238 बच्चों को इस योजना में चिन्हित किया गया है। 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही कैबिनेट की पहली बैठक में राज्य के एक लाख 36 हज़ार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल करके लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोगों से जो भी वायदे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल शक्ति विभाग के तहत 10 हज़ार नई भर्तियां की जाएंगी। पानी की प्रत्येक स्कीम पर विभाग के कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी विभाग में 350 कंडक्टर व 350 चालकों की भी भर्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही दर्शन सेवा योजना के तहत 175 रूटों पर नई बसें चलाई जाएंगी। 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक धार्मिक स्थलों के लिए दर्शन सेवा के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के लिए 50 बसें और अयोध्या के लिए 6 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण व जीरणोद्धार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी व बिजली महादेव, बाबा बालक नाथ में रोप-वे स्थापित किए जाएंगे ताकि लोगों को मंदिर तक जाने के लिए आसानी हो। 

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 334 व आयुष विभाग द्वारा 212 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। जांच शिविर में 184 लैब टेस्ट, 12 मरीजों के छाती के एक्सरे  व 76 आभा कार्ड भी बनाए गए। 

कार्यक्रम में सूचना एवं सम्पर्क विभाग द्वारा सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रचार सामग्री वितरित की गई तथा नाटय दल के कलाकारों के द्वारा गीत संगीत व नाटक के माध्यम से उपलब्धियों का व्याख्यान किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने बसाल में जल शक्ति विभाग का विश्राम गृह खोलने की भी घोषणा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow