समय सारिणी में बदलाव के बाद कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर खाली ही दौड़ रही हिमालयन क्वीन 

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर हिमालयन क्वीन समय सारिणी में बदलाव के बाद से खाली ही दौड़ रही है। ऐसा तब हो रहा है जब ट्रेन शिमला से कालका की ओर जाती है। पिछले कुछ महीनों से ट्रेन देरी से शिमला से कालका की ओर रवाना होती

May 2, 2024 - 13:16
 0  11
समय सारिणी में बदलाव के बाद कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर खाली ही दौड़ रही हिमालयन क्वीन 

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     02-05-2024

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर हिमालयन क्वीन समय सारिणी में बदलाव के बाद से खाली ही दौड़ रही है। ऐसा तब हो रहा है जब ट्रेन शिमला से कालका की ओर जाती है। पिछले कुछ महीनों से ट्रेन देरी से शिमला से कालका की ओर रवाना होती है। उस समय में ट्रेन में एक भी सवारी नहीं मिल पा रही है।  

रेलवे बोर्ड का तर्क है कि हिमालयन क्वीन ट्रेन एक ही दिन में अप और डाउन चल रही है। इस कारण शाम को देरी से शिमला से ट्रेन चल पा रही है। इससे पहले अगले यह ट्रेन एक दिन अप यानी कालका से शिमला जाती थी और दूसरे दिन शिमला से कालका की ओर जाती थी। 

इससे ट्रेन में सवारियां भी अधिक होती थीं। वहीं किसान आंदोलन के चलते भी कुछ दिक्कतें आ रही हैं। ट्रेन के देरी से चलने के कारण अगली ट्रेनों का फायदा भी यात्री नहीं उठा पा रहे हैं। गौर रहे कि हिमालयन क्वीन की समय-सारिणी में जुलाई माह में कुछ बदलाव किए गए थे। 

वर्तमान में यह ट्रेन कालका से शिमला की ओर सुबह 11:55 बजे रवाना हो रही है। इसके बाद करीब 4:45 बजे ट्रेन शिमला पहुंचती है। जबकि बोर्ड के अनुसार इस ट्रेन की वापसी का समय शिमला से शाम 6:30 बजे का है और रात 11:25 बजे ट्रेन के कालका पहुंचने का समय है। लेकिन इन दिनों यह ट्रेन शिमला से करीब शाम 7:30 बजे चल रही है और रात 12:30 बजे के बाद ही कालका पहुंच रही है। 

देरी से ट्रेन के संचालन से इसमें यात्री भी नहीं बैठ रहे हैं। लोगों ने इस ट्रेन की समयसारिणी के बदलाव की मांग की है, ताकि स्थानीय जनता भी फायदा उठा सके। साथ ही कालका से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन भी आसानी से पकड़ सकें। संवाद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow