हर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान  आयोजित  : भाजपा 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा की सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूरे देशभर में "विकसित भारत संकल्प यात्रा" अभियान

Nov 4, 2023 - 20:20
 0  7
हर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान  आयोजित  : भाजपा 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    04-11-2023

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा की सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूरे देशभर में "विकसित भारत संकल्प यात्रा" अभियान हर पंचायत एवं शहरों के प्रमुख स्थानों पर अगले 2 महीने तक आयोजित किया जाएगा। 

इस अभियान के तहत डिजीटल वैन हर पंचायत में मोदी सरकार की जनहित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए भेजी जाएगी। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर को इस अभियान का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। 

इसी प्रकार प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर, प्रदेश सचिव विशाल चौहान, प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा को इस अभियान का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow