हिमाचल मे 2500 करोड़ के क्रिप्टो करंसी घोटाले में एक लाख लोग हुए ठगी के शिकार : अग्निहोत्री

हिमाचल में 2500 करोड़ का क्रिप्टो करन्सी घोटाला सामने आया है. 10 आरोपियो को इसमें SIT द्वारा गिरफ्तार किया गया है. एक लाख लोगों को  पैसे बढ़ाने के चक्कर में ठगा गया. मामले मे मार्च महिने में एसआईटी का गठन

Nov 4, 2023 - 20:24
 0  27
हिमाचल मे 2500 करोड़ के क्रिप्टो करंसी घोटाले में एक लाख लोग हुए ठगी के शिकार : अग्निहोत्री

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     04-11-2023

हिमाचल में 2500 करोड़ का क्रिप्टो करन्सी घोटाला सामने आया है. 10 आरोपियो को इसमें SIT द्वारा गिरफ्तार किया गया है. एक लाख लोगों को  पैसे बढ़ाने के चक्कर में ठगा गया. मामले मे मार्च महिने में एसआईटी का गठन किया गया था। 

क्रिप्टो करन्सी में कई ठगों ने 200 करोड़  कमाया है.आने वाले समय में 50 आरोपियो की और गिरफ्तारी होगी. पुलिस ने आरोपियों की साढ़े आठ करोड़ की संपति जब्त की है। 

जानकारी  देते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा की मामले में  200 करोड़ ठगी से कमाकर मंडी के सुभाष दुबई चले गए है उनको लाने के प्रयास किए जा रहे हैं. मामले में 80 मोबाइल जब्त किए गए हैं। 

क्रिप्टो में 5000 सरकारी कर्मचारियों ने भी धन लगाया.कुछ लोगों ने डबल के लालच में तो नोकरियाँ तक छोड़ दी. जिन लोगों को फॉरलेन में पैसा मिला उनका पैसा भी इस ठगी में लगवाया गया। मामले में पुलिस जल्द चालान पेश करेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow