लोकसभा चुनाव में एक बार फिर बजेगा मोदी नाम का डंका :  जम्वाल

लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश भर में बजेगा मोदी नाम का डंका बजेगा। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने (किसान ग्राम परिक्रमा यात्रा) गांव चलो अभियान के पूर्ण

Mar 14, 2024 - 18:24
 0  5
लोकसभा चुनाव में एक बार फिर बजेगा मोदी नाम का डंका :  जम्वाल

सुक्खू सरकार की नई परिभाषा- 'यारों की सरकार, यारों द्वारा सरकार, सिर्फ यारों के लिए सरकार'

यंगवार्ता न्यूज़ - सुंदरनगर    14-03-2024

लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश भर में बजेगा मोदी नाम का डंका बजेगा। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने (किसान ग्राम परिक्रमा यात्रा) गांव चलो अभियान के पूर्ण होने के अवसर पर सुन्दरनगर विधानसभा के डेहर में जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी भारतीय जनता पार्टी लोकसभा की सभी चार सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करेगी। 

गांव चलो अभियान के माध्यम से हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में गांव में जाकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई योजनाओं की जानकारी तथा लाभार्थियों से वार्ता कर रहे हैं। इस अभियान को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में चलाया गया।

विधायक राकेश जम्वाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विस्तारक के रूप में जाकर बूथ कमेटी का गठन करते हुए बूथ का सशक्तिकरण किया। 

विधायक राकेश जम्वाल ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार का अर्थ होता है "लोगों की, लोगों द्वारा, लोगों के लिए" (of the people, by the people, for the people) पर मुख्यमंत्री ने इस सरकार को एक नई परिभाषा प्रदान की है। हिमाचल प्रदेश में तो 'यारों की सरकार, यारों द्वारा सरकार, सिर्फ यारों के लिए सरकार' है। 

प्रदेश में आर्थिक संकट का रोना रोने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने चुने विधायकों के साथ साथ हारे-नकारे लोगों को कुर्सी का लॉलीपॉप दे रहे हैं। क्या मुख्यमंत्री आज यह बताने में सक्षम हैं कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए इस प्रदेश का और कितना नुकसान करेंगे?

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow