भारत में फिर दिखा सफेद रंग का 5 फीट का दुर्लभ एल्बिनो कोबरा, हिमाचल के चंबा के जंगलों में बच्चों ने कैमरे में किया कैद

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सफेद रंग के अल्बिनो कोबरा (Albino Cobra Snake) का एक वीडियो सामने आया है। दुनिया में सफेद रंग का कोबरा सांप काफी दुलर्भ माना जाता है। ऐसे में अब हिमाचल प्रदेश में इस तरह का सांप दिखना अपने आप में अचंभा माना

Jul 30, 2023 - 19:21
Jul 30, 2023 - 19:30
 0  290
भारत में फिर दिखा सफेद रंग का 5 फीट का दुर्लभ एल्बिनो कोबरा, हिमाचल के चंबा के जंगलों में बच्चों ने कैमरे में किया कैद

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  30-07-2023

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सफेद रंग के अल्बिनो कोबरा (Albino Cobra Snake) का एक वीडियो सामने आया है। दुनिया में सफेद रंग का कोबरा सांप काफी दुलर्भ माना जाता है। ऐसे में अब हिमाचल प्रदेश में इस तरह का सांप दिखना अपने आप में अचंभा माना जा रहा है। सांप का यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला का है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
 
इस दावे को इसलिए भी बल मिल रहा है , क्योंकि वीडियो में कुछ बच्चे और लड़कियां चंबा की स्थानीय भाषा में भी बात कर रहे हैं। तीन मिनट के इस वीडियो का भले ही यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो चंबा के किस इलाके का है। वीडियो में दिख रहा है कि एक सफेद रंग का सांप झाड़ियों से निकलता है और काफी देर तक एक जगह पर बैठा रहता है। 
 
 
इस दौरान कुछ लोग इसकी वीडियो बना लेते हैं। इससे पहले तमिलनाडु के कोयंबटूर में यह एक घर के बाहर एल्बिनो कोबरा सांप घूमता भी हुआ पाया गया था। वाइल्डलाइफ एंड नेचर कंजर्वेशन ट्रस्ट के कर्मचारियों ने इसे ले जाकर जंगल में छोड़ा था। पिछले साल अक्टूबर में ऐसा ही एक सांप पुणे में पाया गया था। 
 
 
बताते है कि सफेद रंग और लाल आंखों वाला यह कोबरा अन्य सामान्य सांपों की तुलना में बेहद जहरीला होता है। अन्य सर्पों की अपेक्षा यह बहुत तेज दौड़ता है। एल्बिनो को दुनिया के 10 सबसे दुर्लभ एनिमल्स में गिना जाता है। 
 
 
तकरीबन पांच फुट लंबे इस सांप का रंग सफेद इसलिए है , क्योंकि उसकी त्वचा में मेलेनिन की कमी है। मेलेनिन कम होने से त्वचा का रंग दूधिया सफेद हो जाता है। यह प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पूरे देश में महज 8 से 10 सफेद कोबरा ही अब तक देखे गए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow