नाचन क्षेत्र के चुनाहन में बादल फटने से भारी तबाही, कई मकानों को खतरा पैदा

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के नाचन क्षेत्र के चुनाहन में बादल फटने से तबाही हुई है। बादल फटने के बाद बड़ी मात्रा में पानी व मलबा रिहायशी क्षेत्रों में आ गया। घरों के आसपास पार्क गाड़ियां मलबे के साथ पानी में बह गईं। कई घरों के आंगन बह गए

Aug 13, 2023 - 12:47
 0  24
नाचन क्षेत्र के चुनाहन में बादल फटने से भारी तबाही, कई मकानों को खतरा पैदा

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     13-08-2023

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के नाचन क्षेत्र के चुनाहन में बादल फटने से तबाही हुई है। बादल फटने के बाद बड़ी मात्रा में पानी व मलबा रिहायशी क्षेत्रों में आ गया। घरों के आसपास पार्क गाड़ियां मलबे के साथ पानी में बह गईं। कई घरों के आंगन बह गए हैं। जिससे मकानों को खतरा पैदा हो गया है। 

वहीं, खेत मक्की-धान की फसलों सहित बह गए हैं। धर, बल्ह के नागचला से डडोर तक  फोरलेन व आसपास के क्षेत्र में जलभराव हो गया है। वहीं, धर्मपुर में सोन खड्ड ने तबाही मचाई है। मलबा व पानी दुकानों-घरों में घुस गया है। 

बिजली आपूर्ति व संचार सेवाएं ठप हो गई हैं। धर्मपुर और सरकाघाट का अन्य जिला से संपर्क कटा हुआ है। निर्माणाधीन एनएच जालंधर-मंडी वाया कोटली कई स्थानों पर पूरी तरह से बंद हो गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow