भारतीय महिला हैंडबॉल टीम में हिमाचल की छह खिलाड़ी शामिल , चीन में होने वाले एशियाई खेलों के टीम रवाना

एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हैंडबॉल टीम चीन रवाना हो गई है। चीन के हांगझोऊ शहर में 23 सितंबर से एशियाई खेल शुरू हो रहे हैं। 16 सदस्यीय टीम में सात खिलाड़ी हिमाचल की हैं। भारतीय रेलवे से खेलने वालीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कानपुर की ज्योति शुक्ला टीम की कप्तान होंगी। मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिमाचल की दीक्षा उप कप्तान होंगी

Sep 21, 2023 - 19:42
Sep 21, 2023 - 19:46
 0  28
भारतीय महिला हैंडबॉल टीम में हिमाचल की छह खिलाड़ी शामिल , चीन में होने वाले एशियाई खेलों के टीम रवाना

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  21-09-2023

एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हैंडबॉल टीम चीन रवाना हो गई है। चीन के हांगझोऊ शहर में 23 सितंबर से एशियाई खेल शुरू हो रहे हैं। 16 सदस्यीय टीम में सात खिलाड़ी हिमाचल की हैं। भारतीय रेलवे से खेलने वालीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कानपुर की ज्योति शुक्ला टीम की कप्तान होंगी। मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिमाचल की दीक्षा उप कप्तान होंगी। एशियाई खेलों में भारतीय महिला हैंडबॉल टीम का सफर 25 सितंबर को शुरू होगा। 

पहले मैच में भारतीय टीम की जापान से भिड़ंत होगी। 27 को हांगकांग, 29 को चीन और 30 को नेपाल के साथ टक्कर होगी। भारतीय टीम में नीना शील (पश्चिम बंगाल), दीक्षा कुमारी, निधि शर्मा, शालिनी ठाकुर, भावना, मिताली शर्मा, प्रियंका ठाकुर और ज्योति शुक्ला (हिमाचल), शिवा सिंह, तेजस्विनी सिंह (उत्तर प्रदेश), मेनका, सुषमा, प्रियंका (भारतीय रेलवे), सोनिका, आशा (हरियाणा) और पूजा कंवर (राजस्थान) से हैं। हिमाचल से उप कप्तान ज्योति शुक्ला समेत सात खिलाड़ी मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की हैं। 

16 खिलाड़ियों के साथ एम.कार्तिकेयन, सचिन चौधरी, प्रवीण कुमार सिंह, मनीषा, अतनु मजूमदार कोच हैं। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने बताया कि अयोध्या के डॉ.भीमराव आंबेडकर इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को कड़ा प्रशिक्षण दिया गया। उम्मीद है कि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय ने बताया कि शिविर में खिलाड़ियों को खेल की तकनीक समेत गति में सुधार के लिए अभ्यास कराया गया है। उन्हें विश्वास है कि टीम शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम खेल जगत में ऊंचा करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow