आग बरसाने लगे सूर्यदेव , टूटा दस वर्षों का रिकॉर्ड , अभी कुछ दिनों तक गर्मी से नही मिलेगी राहत 

हिमाचल प्रदेश में तीन दिनों से गर्मी कड़े तेवर दिखा रहे है। प्रदेश में सूर्यदेव की तपिश दिन व दिन बढ़ती जा रही है। राजधानी शिमला में 26 मई को सीजन के सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 31 मई 2014 को इतना ही तापमान दर्ज किया गया था। गर्मी ने पहाड़ो की रानी शिमला में दस वर्षों के बाद इतनी गर्मी हुई है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तापमान 44 डिग्री से अधिक पहुंच गया

May 27, 2024 - 18:50
 0  32
आग बरसाने लगे सूर्यदेव , टूटा दस वर्षों का रिकॉर्ड , अभी कुछ दिनों तक गर्मी से नही मिलेगी राहत 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  27-05-2024
हिमाचल प्रदेश में तीन दिनों से गर्मी कड़े तेवर दिखा रहे है। प्रदेश में सूर्यदेव की तपिश दिन व दिन बढ़ती जा रही है। राजधानी शिमला में 26 मई को सीजन के सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 31 मई 2014 को इतना ही तापमान दर्ज किया गया था। गर्मी ने पहाड़ो की रानी शिमला में दस वर्षों के बाद इतनी गर्मी हुई है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तापमान 44 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 27 व 28 मई के लिए कई भागों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 मई के लिए येलो अलर्ट है। 
विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में 30 मई से 2 जून तक बारिश हो सकती है। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने कहा कि प्रदेश में गत 48 घंटों में 6 जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक चल रहा है। मंडी , बिलासपुर और मंडी में सामान्य से 6 डिग्री अधिक चल रहा है। प्रदेश में हीट वेव चल रही है। प्रदेश में अगले 48 घण्टों में बढ़ते तापमान से राहत मिलने की उम्मीद नही है। कुछ क्षेत्रों के लिए गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है वहीं मंडी,बिलासपुर और हमीरपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 
उन्होंने कहा कि शिमला में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 31 मई 2014 को भी 30.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। 27 मई 2010 को 32.4सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था। यह अभी तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज है। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों में प्रदेश में लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। 28 मई से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा है। इससे बारिश होने की संभावना है और इस बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow