ऐतिहासिक रिज मैदान से अरण्यपाल राजीव कुमार ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  

वन्यप्राणी सप्ताह के उपलक्ष्य में वन्यप्राणी प्रभाग वन विभाग हिमाचल प्रदेश ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से मैराथन का शुभारंभ किया। प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख राजीव कुमार ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई

Oct 7, 2023 - 15:38
 0  7
ऐतिहासिक रिज मैदान से अरण्यपाल राजीव कुमार ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    07-10-2023

वन्यप्राणी सप्ताह के उपलक्ष्य में वन्यप्राणी प्रभाग वन विभाग हिमाचल प्रदेश ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से मैराथन का शुभारंभ किया। प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख राजीव कुमार ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। 

मैराथन में 450 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह मैराथन रिज मैदान से समर हिल तक आयोजित की गई। विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। मैराथन का मुख्य उद्देश्य लोगों को वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। 

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी प्रभाग अनिल ठाकुर, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एच कथूरिया, मुख्य अरण्यपाल शिमला देव राज कौशल, उप अरण्यपाल मुख्यालय अनीश शर्मा, उप अरण्यपाल वन्यप्राणी मंडल शिमला एन रविशंकर, वन मंडलाधिकारी वन विभाग शीतल शर्मा एवं खेल विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
अपनी प्रतिक्रिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow