उपलब्धि : सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, बैडमिंटन में पहली बार भारत को दिलाया गोल्ड

एशियन गेम्स में भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आया है। बैडमिंटन के मेंस डबल्स फाइनल में भारत के चिराग शेट्टी और सात्विक साईंराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने इतिहास रचते हुए बेडमिंटन में पहला स्वर्ण पदक जीता

Oct 7, 2023 - 15:44
 0  4
उपलब्धि : सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, बैडमिंटन में पहली बार भारत को दिलाया गोल्ड

न्यूज़ एजेंसी - हांगझोउ    07-10-2023

एशियन गेम्स में भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आया है। बैडमिंटन के मेंस डबल्स फाइनल में भारत के चिराग शेट्टी और सात्विक साईंराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने इतिहास रचते हुए बेडमिंटन में पहला स्वर्ण पदक जीता है। गोल्ड मेडल के मैच में भारतीय जोड़ी ने कोरिया के किम वोंग और चोई सोल की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-18 और 21-16 से शिकस्त दी। 

भारतीय जोड़ी को मेंस डबल्स का गोल्ड जीतने के लिए पूरा जोर लगाना पड़ा। एक समय पहले गेम में सात्विक-चिराग कोरियाई जोड़ी से पिछड़ रहे थे पर दोनों ने जबरदस्त वापसी की स्कोर को 13-13 से बराबर किया। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पहला गेम 21-18 से अपने नाम कर लिया।

सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी ने दूसरे सेट में भी क्रॉस कोर्ट पर शानदार खेल दिखाया। कोरियाई जोड़ी ने वापसी की काफी कोशिश की और नेट्स पर अंक भी हासिल किए। लेकिन भारतीय जोड़ी ने संयम नहीं खोया और आक्रामक खेल जारी रखते हुए दूसरा गेम को 21-16 से जीतते हुए मैच के साथ ही गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर लिया।

गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने रजत और एचएस प्रणॉय ने पुरुष एकल का कांस्य पदक अपने नाम किया था। हालांकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के क्वार्टरफाइनल में हार जाने के बाद महिला एकल स्पर्धा में भारतीय चुनौती गुरुवार को समाप्त हो गई थी। 

इस तरह, भारत ने एशियाई खेल 2023 बैडमिंटन में तीन पदक के साथ अपना अभियान ख़त्म किया जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow